उनके कमनीय गौर शरीरपर विभूति अत्यन्त शोभित हो रही थी; उनके नेत्र और ललाट विशाल थे तथा मुख मनको मोहित किये लेता था। उनकी मनोहर मूर्तिको निहारकर शैलकुमारी पार्वतीजीके नेत्रोंमें जल भर आया। हृदयमें आनन्द छा गया और शरीर पुलकावलीसे व्याप्त हो गया।