वे बारंबार प्रणाम करने लगीं। उनसे कुछ कहते नहीं बनता था। [वे मन-ही-मन] विचारती हैं कि मैं स्वप्न देख रही हूँ या सचमुच सामने शिवजीका दर्शन कर रही हूँ। जिस प्रकार जन्मका दरिद्री महामणि (पारस) को पा जाय और उसके प्रभावको साक्षात् देखते हुए भी उसमें विश्वास न हो [उसी प्रकार यद्यपि पार्वतीजी महादेवजीको नेत्रोंके सामने देखती हैं तो भी उन्हें प्रतीति नहीं होती]।