सुफल मनोरथ भयउ गौरि सोहइ सुठि।घर ते खेलन मनहुँ अबहिं आई उठि॥७१ ॥देखि रूप अनुराग महेस भए बस।कहत बचन जनु सानि सनेह सुधा रस॥७२ ॥
पार्वतीजीका मनोरथ सफल हो गया, [इससे वे और भी] सुहावनी लगती हैं। [जान पड़ता है कि] मानो खेलनेके लिये वे अभी घरसे उठकर आयी हों। [उनकी देहमें तपका क्लेश और कृशता आदि कुछ भी लक्षित नहीं होता] पार्वतीजीके रूप और अनुरागको देखकर महादेवजी उनके वशमें हो गये और मानो प्रेमामृतमें सानकर वचन बोले।