हमहि आजु लगि कनउड़ काहुँ न कीन्हेउ।पारबती तप प्रेम मोल मोहि लीन्हेउ॥७३ ॥अब जो कहहु सो करउँ बिलंबु न एहिं घरी।सुनि महेस मृदु बचन पुलकि पायन्ह परी॥७४ ॥
[शिवजी कहते हैं कि] 'हमको आजतक किसीने कृतज्ञ नहीं बनाया; परंतु हे पार्वती! तुमने तो अपने तप और प्रेमसे मुझे मोल ले लिया। अब तुम जो कहो, मैं इसी क्षण वही करूँगा, विलम्ब नहीं होने दूँगा।' शिवजीके [ऐसे] कोमल वचन सुनकर पार्वतीजी पुलकित हो उनके पैरोंपर गिर पड़ीं।