परि पायँ सखि मुख कहि जनायो आपु बाप अधीनता।परितोषि गिरिजहि चले बरनत प्रीति नीति प्रबीनता॥हर हृदयँ धरि घर गौरि गवनी कीन्ह बिधि मन भावनो।आनंदु प्रेम समाजु मंगल गान बाजु बधावनो॥९ ॥
पार्वतीजीने उनके पैरों पड़कर सखीके द्वारा अपना पिताके अधीन होना सूचित किया, तब शिवजी उनका परितोष करके उनकी प्रीति एवं नीतिनिपुणताका वर्णन करते चले गये। इधर पार्वतीजी भी शिवजीको हृदयमें धारणकर घर चली गयीं। विधाताने सब कुछ उनके मनके अनुकूल कर दिया। [फिर तो] आनन्द और प्रेमका समाज जुट गया, मंगलगान होने लगा और बधावा बजने लगा।