Lokgeet (लोकगीत) अवधी • Awadhi
सिव सुमिरे मुनि सात आइ सिर नाइन्हि।कीन्ह संभु सनमानु जन्म फल पाइन्हि॥७६ ॥सुमिरहिं सकृत तुम्हहि जन तेइ सुकृती बर।नाथ जिन्हहि सुधि करिअ तिनहिं सम तेइ हर॥७६ ॥

तब शिवजीने सप्तर्षियों (कश्यप, अत्रि, जमदग्नि, विश्वामित्र, वसिष्ठ, भरद्वाज और गौतम)-को स्मरण किया। उन्होंने आकर शिवजीको सिर नवाया। शिवजीने उनका सम्मान किया और उन्होंने भी [शिवजीका दर्शन करके] जन्मका फल पा लिया। [सप्तर्षियोंने कहा कि] 'जो लोग एक बार भी आपका स्मरण कर लेते हैं, वे ही पुण्यात्माओंमें श्रेष्ठ हैं।' हे नाथ! हे हर! [फिर] जिसे आप स्मरण करें, उसके समान तो वही है।

Work Parvati Mangal
Language अवधी · Awadhi
work पार्वती-मंगल
meter sohar
author तुलसीदास
phonetic keys S161
characters involved शिव, सप्तर्षि
Tags: पार्वती-मंगलतुलसीदासभक्ति