सुनि मुनि बिनय महेस परम सुख पायउ।कथा प्रसंग मुनीसन्ह सकल सुनायउ॥७७ ॥जाहु हिमाचल गेह प्रसंग चलायहु।जौं मन मान तुम्हार तौ लगन धरायहु॥७८ ॥
मुनियोंकी विनय सुनकर शिवजीने परम सुख प्राप्त किया और उन मुनीश्वरोंको सब कथाका प्रसंग सुनाया। [और कहा कि] 'तुमलोग हिमाचलके घर जाओ और इसकी चर्चा चलाकर यदि जँच जाय तो लग्न धरा आना'।