[इसी अवसर] आकाशवाणी हुई कि वसिष्ठपत्नी अरुन्धती मैनासे मिलकर बात चलायेंगी। स्त्रियाँ इस काम (बरेखी)-में कुशल होती हैं, [अत:] काम बन जायगा। उमा (पार्वतीजी) दुलहिन हैं और शिवजी (वर) दुलहा हैं। ये मुनिलोग साधक हैं; अत: यह काम अवश्य बन जायगा।