भयउ अकनि आनंद महेस मुनीसन्ह।देहिं सुलोचनि सगुन कलस लिएँ सीसन्ह॥८१ ॥सिव सो कहेउ दिन ठाउँ बहोरि मिलनु जहँ।चले मुदित मुनिराज गए गिरिबर पहँ॥८२ ॥
शिवजी और मुनियोंको आकाशवाणी सुननेसे आनन्द हुआ। सुन्दर नेत्रोंवाली स्त्रियाँ सिरपर कलश लिये [शुभ] शकुन सूचित करती हैं। शिवजीने महर्षियोंको वह दिन और स्थान बतलाया, जहाँ फिर मिलना हो सकता था; तब वे मुनिश्रेष्ठ आनन्द होकर गिरिराज (हिमवान्)-के पास चलकर पहुँचे।