Kavitt (कवित्त) अवधी • Awadhi
गिरि गेह गे अति नेहँ आदर पूजि पहुँनाई करी।घरवात घरनि समेत कन्या आनि सब आगें धरी॥सुखु पाइ बात चलाइ सुदिन सोधाइ गिरिहि सिखाइ कै।रिषि सात प्रातहिं चले प्रमुदित ललित लगन लिखाइ कै॥१० ॥

जब सप्तर्षि हिमवान्के घर गये, तब हिमवान्ने स्नेह एवं आदरपूर्वक पूजकर उनकी पहुनाई की और पत्नी एवं कन्यासहित घरकी सारी सामग्री लाकर उनके आगे रख दी। तब [पूजा आदिसे] आनन्दित हो विवाहकी बात चली और हिमवान्को समझाकर शुभ दिन शोधान करा प्रात:काल ही सातों ऋषि सुन्दर लग्न लिखवाकर आनन्दपूर्वक [वहाँसे] चले।

Work Parvati Mangal
Language अवधी · Awadhi
work पार्वती-मंगल
meter harigitika
author तुलसीदास
phonetic keys G728
meter not in enum true
characters involved सप्तर्षि, हिमवान्, मैना
Tags: पार्वती-मंगलतुलसीदास