बिप्र बृंद सनमानि पूजि कुल गुर सुर।परेउ निसानहिं घाउ चाउ चहुँ दिसि पुर॥८३ ॥गिरि बन सरित सिंधु सर सुनइ जो पायउ।सब कहँ गिरिबर नायक नेवत पठायउ॥८४ ॥
हिमवान्ने ब्राह्मणोंका सम्मान करके कुलगुरु और देवताओंकी पूजा की। नगारोंपर चोट पड़ने लगी और नगरमें चारों ओर उमंग छा गयी। पर्वत, वन, नदी, समुद्र और सरोवर जिन-जिनके विषयमें सुना उन सभीको सभी श्रेष्ठ पर्वतोंके नायक हिमाचलने न्योता भेज दिया।