जुआ खेलाते समय सब स्त्रियाँ हिमाचलपत्नी मैनाको गाली गाती हैं। शिवजी अपनी ओर देखकर विशेष आनन्दित होते हैं [कि हमारे तो माता है ही नहीं, गाली किसको देंगी]। सखियों, सुआसिनियों और सास सभीने सब प्रकार सुख प्राप्त किया। फिर सब मंगलोंके निधान दूल्हा श्रीमहादेवजी जनवासेको चले।