तदनन्तर सब देवताओंको बुलाकर जेवनार हुई। धर्म और पृथ्वीको धारण करनेवाले गिरिराजने सबको बिठाया। सुआर (सूपकार) परोसने लगे और देवतालोग जीमने लगे। उस समय सुन्दरी स्त्रियाँ गाली गाने लगीं और मनको आनन्दमें डुबोने लगीं।