Pad (पद) अवधी • Awadhi
सहजन्याइसमें क्या विस्मय है?कहते है, धरती पर सब रोगों से कठिन प्रणय हैलगता है यह जिसे, उसे फिर नीन्द नहीं आती हैदिवस रुदन में, रात आह भरने में कट जाती है ।मन खोया-खोया, आंखें कुछ भरी-भरी रहती हैंभींगी पुतली में कोई तस्वीर खडी रह्ती हैसखी उर्वशी भी कुछ दिन से है खोई-खोई सीतन से जगी, स्वप्न के कुंजों में मन से सोई-सीखड़ी-खड़ी अनमनी तोड़ती हुई कुसुम-पंखुड़ियाँकिसी ध्यान में पड़ी गँवा देती घड़ियों पर घड़ियाँदृग से झरते हुए अश्रु का ज्ञान नहीं होता हैआया-गया कौन, इसका कुछ ध्यान नहीं होता हैमुख सरोज मुस्कान बिना आभा-विहीन लगता हैभुवन-मोहिनी श्री का चन्द्रानन मलीन लगता है ।सुनकर जिसकी झमक स्वर्ग की तन्द्रा फट जाती थी,योगी की साधना, सिद्ध की नीन्द उचट जाती थी ।वे नूपुर भी मौन पड़े हैं, निरानन्द सुरपुर है,देव सभा में लहर लास्य की अब वह नहीं मधुर है ।क्या होगा उर्वशी छोड़ जब हमें चली जायेगी?

प्रकृति की छवियों के माध्यम से पात्रों की भावनाएँ, आकर्षण और वातावरण की कोमलता व्यक्त होती है।

Work urvasi
Chapter प्रथम अंक
Language अवधी · Awadhi
meter मुक्तछंद
composer रामधारी सिंह 'दिनकर'
phonetic keys S845
meter not in enum true
Tags: रामधारी सिंह 'दिनकर'उर्वशीप्रथम अंकप्रकृति