Pad (पद) अवधी • Awadhi
रम्भास्वर्ग बनेगा मही, मही तब सुरपुर हो जायेगी ।सहजन्ये! हम परियों का इतना भी रोना क्या?किसी एक नर के निमित्त इतना धीरज खोना क्या?हम भी हैं मानवी कि ज्यों ही प्रेम उगे रुक जायें?मिला जहाँ भी दान हृदय का, वहीं मग्न झुक जायेंप्रेम मानवी की निधि है, अपनी तो वह क्रीड़ा है;प्रेम हमारा स्वाद, मानवी की आकुल पीड़ा हैजनमी हम किसलिये? मोद सबके मन में भरने कोकिसी एक को नहीं मुग्ध जीवन अर्पित करने को ।सृष्टि हमारी नहीं संकुचित किसी एक आनन में,किसी एक के लिये सुरभि हम नहीं संजोती तन में ।कल-कल कर बह रहा मुक्त जो, कुलहीन वह जल हैंकिसी गेह का नहीं दीप जो ,हम वह द्युति कोमल हैं ।रचना की वेदना जगा जग में उमंग भरती हैं,कभी देवता ,कभी मनुज का आलिंगन करती हैं ।पर यह परिरम्भण प्रकाश का, मन का रश्मि रमण है,गन्धॉ के जग में दो प्राणों का निर्मुक्त रमण है ।

प्रकृति की छवियों के माध्यम से पात्रों की भावनाएँ, आकर्षण और वातावरण की कोमलता व्यक्त होती है।

Work urvasi
Chapter प्रथम अंक
Language अवधी · Awadhi
meter मुक्तछंद
composer रामधारी सिंह 'दिनकर'
phonetic keys R116
meter not in enum true
Tags: रामधारी सिंह 'दिनकर'उर्वशीप्रथम अंकप्रकृति