Pad (पद) अवधी • Awadhi
और मातृ-पद को पवित्र धरती ,यद्यपि, कहती है,पर, माता बनकर नारी क्या क्लेश नहीं सहती है?तन हो जाता शिथिल, दान में यौवन गल जाता हैममता के रस में प्राणों का वेग पिघल जाता है ।रुक जाती है राह स्वप्न-जग में आने-जाने की,फूलों में उन्मुक्त घूमने की सौरभ पाने की ।मेघों में कामना नहीं उन्मुक्त खेल करती है,प्राणों में फिर नहीं इन्द्रधनुषी उमंग भरती है ।