रोग, शोक, संताप, जरा, सब आते ही रह्ते हैं,पृथ्वी के प्राणी विषाद नित पाते ही रहते हैं ।अच्छी है यह भूमि जहाँ बूढ़ी होती है नारी,कण भर मधु का लोभ और इतनी विपत्तियाँ सारी?
सहजन्या धरती की नश्वरता और दुखों का वर्णन सुनकर भयभीत हो जाती है और उर्वशी के पृथ्वी पर जाने के निर्णय को नरक में उतरने जैसा मानती है।