Pad (पद) अवधी • Awadhi
रम्भाहाँ, अब परियाँ भी पूजेंगी प्रेम-देवता जी को,और स्वर्ग की विभा करेगी नमस्कार धरती को ।जहाँ प्रेम राक्षसी भूख से क्षण-क्षण अकुलाता है,प्रथम ग्रास में ही यौवन की ज्योति निगल जाता है;धर देता है भून रूप को दाहक आलिंगन से,छवि को प्रभाहीन कर देता ताप-तप्त चुम्बन से,पतझर का उपमान बना देता वाटिका हरी को,और चूमता रहता फिर सुन्दरता की गठरी को ।इसी देव की बाहों में झुलसेंगी अब परियाँ भीयौवन को कर भस्म बनेंगी माता अप्सरियाँ भी ।पुत्रवती होंगी, शिशु को गोदी में हलराएँगीमदिर तान को छोड़ सांझ से ही लोरी गाएँगी ।पह्नेंगी कंचुकी क्षीर से क्षण-क्षण गीली-गीली,नेह लगाएँगी मनुष्य से, देह करेंगी ढीली ।