Pad (पद) अवधी • Awadhi
मेनकापर, रम्भे! क्या कभी बात यह मन में आती है,माँ बनते ही त्रिया कहाँ-से-कहाँ पहुंच जाती है?गलती है हिमशिला, सत्य है, गठन देह की खोकर,पर, हो जाती वह असीम कितनी पयस्विनी होकर?युवा जननि को देख शांति कैसी मन में जगती है!रूपमती भी सखी! मुझे तो वही त्रिया लगती है,जो गोदी में लिये क्षीरमुख शिशु को सुला रही होअथवा खड़ी प्रसन्न पुत्र का पलना झुला रही हो