Pad (पद) अवधी • Awadhi
औशीनरीइसी धर्म के लिए आपको भुवनेश्वरी जीना हैहाय, मरण तक जेकर मुझको हालाहल पीना हैजाने, इस गणिका का मैने कब क्या अहित किया था,कब, किस पूर्वजन्म में उसका क्या सुख छीन लिया था,जिसके कारण भ्रमा हमारे महाजन की मति को,छीन ले गई अधम पापिनी मुझसे मेरे पति को ।ये प्रवंचिकाएँ, जानें, क्यों तरस नहीं खाती हैं,निज विनोद के हित कुल-वामाओं को तड़पाती हैं ।जाल फेंकती फिरती अपने रूप और यौवन का,हँसी-हँसी में करती हैं आखेट नरों के मन का ।किंतु, बाण इन व्याधिनियों के किसे कष्ट देते हैं?पुरुषों को दे मोद प्राण वे वधुओं के लेते हैं