Pad (पद) अवधी • Awadhi
निपुणिकापर, कैसी है कृपा भाग्य की इस गणिका के ऊपर!बरस रहा है महाराज का सारा प्रेम उमड़कर ।जिधर-जिधर उर्वशी घूमती, देव उधर चलते हैंतनिक श्रांत यदि हुई व्यजन पल्लव-दल से झलते हैं ।निखिल देह को गाढ़ दृष्टि के पय से मज्जित करकेअंग-अंग किसलय, पराग, फूलों से सज्जित करके,फिर तुरंत कहते “ये भी तो ठीक नहीं जंचते हैं ‘’भाँति-भाँति के विविध प्रसाधन बार-बार रचते हैं