Pad (पद) अवधी • Awadhi
अप्सरियाँ जो करें, किंतु, हम मर्त्य योषिताओं केजीवन का आनन्द-कोष केवल मधु-पूर्ण हृदय हैहृदय नहीं त्यागता हमें यौवन के तज देने पर,न तो जीर्णता के आने पर हृदय जीर्ण होता हैएक-दूसरे के उर में हम ऐसे बस जाते हैं,दो प्रसून एक ही वृंत पर जैसे खिले हुए हों ।फिर रह जाता भेद कहाँ पर शिशिर, घाम, पावस का?एक संग हम युवा, संग ही संग वृद्ध होते हैं ।मिलकर देते खेप अनुद्धतमन विभिन्न ऋतुओं को;एक नाव पर चढ़े हुए हम उदधि पार करते हैं ।अप्सरियाँ उद्विग्न भोगतीं रस जिस चिर यौवन का,उससे कहीं महत् सुख है जो हमें प्राप्त होता हैनिश्छल, शांत, विनम्र, प्रेमभरे उर के उत्सर्जन से ।

मर्त्य स्त्रियों का आनंद प्रेम से भरे हृदय में बताया गया है; संवाद में अप्सराओं की स्वतंत्रता और मनुष्यों के संबंधों का अंतर उभरता है।

Work urvasi
Chapter चतुर्थ अंक
Language अवधी · Awadhi
meter मुक्तछंद
composer रामधारी सिंह 'दिनकर'
phonetic keys A167
meter not in enum true
Tags: रामधारी सिंह 'दिनकर'उर्वशीचतुर्थ अंक