Pad (पद) अवधी • Awadhi
चित्रलेखासचमुच, यह सुख अप्रमेय है, मन ही नन्दि-निलय हैक्षन भर पाकर हृदय-दान जब उतना सुख मिलता है,तब कितना मिलता होगा यह सुख उन दम्पतियों कोजो सदैव के लिए हृदय उत्सर्जित कर देते हैं ।किंतु, सुकन्ये! डरी नहीं तू, जब तेरे स्पर्शन सेमुनिसत्तम खण्डित समाधि से कोपाकुल जागे थे?क्रुद्ध तापसों से तो अप्सरियाँ भी डर जाती हैं ।