Pad (पद) अवधी • Awadhi
सुकन्याडरी नहीं मैं? हाय चित्रलेखे! कौतुहल से हीमैने तनिक पलक खींची थी ध्यानमग्न मुनिवर की ।पर, नयनों के खुलते ही उद्भासित रन्ध्र-युगल से,लगा, अग्नि ही स्वयं फूट कर कढ़े चले आते हों,और नहीं कुछ एक ग्रास में मुझे लील जाने को ।रंच-मात्र भी हिली नहीं, निष्कम्प, चेतनाहीनाखड़ी रही उस भयस्तंभ-पीड़िता, असंज्ञ मृगी-सीजिसकी मृत्यु समक्ष खड़ी हो मृग-रिपु की आंखों में ।पर, मैं जली नहीं तत्क्षण पावक ऋषि के नयनों कापरिणत होने लगा स्वयं शीतल मधु की ज्वाला मेंमानो, प्रमुदित अनल-ज्वाल जावक में बदल रहा होनयन रक्त, पर, नहीं कोप से, आसव की लाली से ।सहसा फूट पड़ी स्मिति की आभा ऋषि के आनन पर;लौट गया मेरी ग्रीवा पर आकर हाथ प्रलय काज्यों ही हुई सचेत की लज्जा से सुगबुगा उठी मैंपट सँभाल कर ख्गड़ी देखने लगी बंक लोचन से,अब, जाने क्या भाव सुलगते हैं महर्षि के मुख पर ।अनुद्विग्न हो उठे मुनीश्वर, बोले अमृत गिरा सेसौम्ये! हो कल्याण, कहाँ से इस वन में आई हो?सुर-कुल की शुचि-प्रभा या कि मानव कुल की तनया हो?