Pad (पद) अवधी • Awadhi
सुकन्याचित्रे! मैं भर गई, न जानें, किस अपार महिमा से?प्रथम-प्रथम ही जाग उठा नारीत्व विभासित होकर ।लगा, सूर्य में चमक रहा जो, वह प्रकाश मेरा है,महाव्योम में भरे रत्न् मुझसे ही छिटक पड़े हैं,नाच रहीं उर्मियाँ भंगिमा ले मेरे चरणों की,दौड़ रही वन में, जो, वह मेरी ही हरियाली है ।लौट गए थे हो निराश शत-शत युवराज जहाँ से,वही द्वार खुल गया श्रवण कर यह प्रशस्ति तापस की,“हरि प्रसन्न यदि नहीं, सिद्धि बनकर तुम क्यों आई हो?’