Pad (पद) अवधी • Awadhi
हाय चित्रलेखे! प्रशस्तियाँ क्या-क्या नहीं सुनी थीं?किसे नहीं मुख में दिखा था पूर्ण चन्द्र अम्बर का,नयनों में वारुणी और सीपी की चमक त्वचा में?पर, अदृश्य जो देव पड़े थे गहन, गूढ़ मन्दिर में,उनका वन्दन-गान किसी ने कहाँ कभी गाया था?लौट गए सब देख चमत्कृत शोणित, मांस, त्वचा को,रंगों के प्राचीर, गन्ध के घेरों से टकराकर;कोई भी तो नहीं त्वचा के परे पहुंच पाया था ।सब को लगा मोहिनी-सी मुझमें कुछ भरी हुई है,पर, यह सम्मोहन-तरंग आती है उमड़ जहाँ से,भीतर के उस महासिन्धु तक किसकी दृष्टि गई थी?देखा उसे महर्षि च्यवन ने और सुप्त महिमा कोजगा दिया आयास मुक्त, निश्छल प्रशस्ति यह गाकर,हरि प्रसन्न यदि नहीं, सिद्धि बनकर तुम क्यों आई हो?