Pad (पद) अवधी • Awadhi
लगा मुझे, सर्वत्र देह की पपरी टूट रही है,निकल रहीं हैं त्वचा तोड़ कर दीपित नई त्वचाएं;चला आ रहा फूट अतल से कुछ मधु की धारा-सा,हरियाली से मैं प्रसन्न आकंठ भरी जाती हूँ ।रही मूक की मूक, किंतु, अम्बर पर चढ़े हृदय नेकहा, ‘गूढ़ द्रष्टा महर्षि ,तुम मृषा नहीं कहते हो;परम सत्य की स्मिति उदार, मैं देवी, मैं नारी हूँ ।रूप दीर्घ तप का प्रसाद है, विविध साधनाओं सेतातस, प्रग्यावान पुरुष जो सिद्धि लाभ करते हैं,अनायास ही सुलभ शक्ति वह रूपमती नारी कोनारी का सौन्दर्य विश्व-विजयिनी, अमोघ प्रभा है

नई त्वचा और चमक की छवि से रूपांतरण का वर्णन है; सौंदर्य स्त्री को सहज प्रभाव और शक्ति देता है।

Work urvasi
Chapter चतुर्थ अंक
Language अवधी · Awadhi
meter मुक्तछंद
composer रामधारी सिंह 'दिनकर'
phonetic keys L214
meter not in enum true
Tags: रामधारी सिंह 'दिनकर'उर्वशीचतुर्थ अंक