Pad (पद) अवधी • Awadhi
“सचमुच ही फूटते स्पर्श से पत्र अपत्र द्रुमों में,धरती जहाँ चरण उसर में फूल निकल आते हैं ।मैं अनंत की प्रभा, नहीं अनुचरी किरीत मुकुट की,प्रणय-पुण्यशीला स्वतंत्र मैं केवल उसे वरुंगी,जिसमें होगी ज्योति किसी दारुणतम तपश्चरण की ।किंतु, हाय, तुम एक बार क्यों नहीं पुन: कहते हो,हरि प्रसन्न यदि नहीं, सिद्धि बनकर तुम क्यों आई हो?