Pad (पद) अवधी • Awadhi
चित्रलेखाउफ री! मादक घड़ी प्रेम के प्रथम-प्रथम परिचय की!मर कर भी सखि! मधु-मुहुर्त यह कभी नहीं मरता है ।जब चाहो, साकार देख लो उसे बन्द आंखों में ।पर मैं क्यों, इस भांति, स्वयं कंटकित हुई जाती हूँ?प्रथम प्रेम की स्मृति भी कितनी पुलकपूर्ण होती है!च्यवन पूज्य सारी वसुधा के, पर, असंख्य ललनाएँउन्हें देख्ती हैं अपार श्रद्धा, असीम गौरव से ।नारी को पर्याय बताकर तप:सिद्धि भूमा का,सचमुच त्रिया जाति को ऋषि ने अद्भुत मान दिया है ।