Pad (पद) अवधी • Awadhi
उर्वशीकल से मुझ पर पहाड़ टूटेगा ।यज्ञ पूर्ण होगा, विमुक्त होते ही आचारों सेकल, अवश्य ही, महाराज मेरा सन्धान करेंगे ।और न क्षण भर कभी दूर होने देंगे आंखों से ।हाय दयित जिसके निमित्त इतने अधीर व्याकुल हैं,उनका वह वंशधर जन्म ले वन में छिपा पड़ा है ।और विवशता यह तो देखो, मैं अभागिनी नारीदिखा नहीं सकती सुत का मुख अपने ही स्वामी कोन तो पुत्र के लिए स्नेह स्वामी का तज सकती हूँ ।भरत-शाप जितना भी कटु था, अब तक वह वर ही था;उसका दाहक रूप सुकन्ये! अब आरम्भ हुआ है ।