Pad (पद) अवधी • Awadhi
सुकन्यामहा क्रूर-कर्मा कोविद; ये भरत बड़े दारुण हैं ।यह भी क्या वे नहीं जानते, संतति के आने परपति-पत्नी का प्रणय और भी दृढ़तर हो जाता है?बाला रहती बँधी मृदुल धागों से शिरिष-सुमन के,किंतु,अंक में तनय, पयस के आते ही अंचल में,वही शिरिष के तार रेशमी कड़ियाँ बन जाते है ।और कौन है, जो तोड़े झटके से इस बन्धन को?रेशम जितना ही कोमल उतना ही दृढ़ होता है ।कौन भामिनी है, जो अंगज पुत्र और प्रियतम मेंकिसी एक को लेकर सुख से आयु बिता सकती हैकौन पुरन्ध्री तज सकती है पति के लिए तनय को?कौन सती सुत के निमित्त स्वामी को त्याग सकेगी?यह संघर्ष कराल! उर्वशी! बड़ा कठिन निर्णय है ।पुत्र और पति नहीं,पुत्र या केवल पति पाओगी,सो भी तब, जब छिपा सको निष्ठुर बन सदा तनय को,और मिटा दो इसी छिपाने में भविष्य बेटे का ।सखी! दुष्ट मुनि ने कितना यह भीषण शाप दिया है!इससे तो था श्रेष्ठ भस्म कर देते तुम्हें जलाकर ।

यह अंश मातृत्व, संतान के प्रति स्नेह और स्त्री के अनुभवों से जुड़े सुख-दुःख पर केंद्रित है।

Work urvasi
Chapter चतुर्थ अंक
Language अवधी · Awadhi
meter मुक्तछंद
composer रामधारी सिंह 'दिनकर'
phonetic keys S251
meter not in enum true
Tags: रामधारी सिंह 'दिनकर'उर्वशीचतुर्थ अंकमातृत्व