Pad (पद) अवधी • Awadhi
चित्रलेखाकिंतु, जला दें तो सन्ध्या आने पर इन्द्र-सभा मेंनाच-नाच कर कौन देवताओं की तपन हरेगीकाम-लोल कटि के कम्पन, भौहों के संचालन से?सरल मानवी क्या जानो तुम कुटिल रूप देवों का?भस्म-समूहों के भीतर चिनगियाँ अभी जीती हैंसिद्ध हुए, पर सतत-चारिणी तरी मीन-केतन कीअब भी मन्द-मन्द चलती है श्रमित रक्त-धारा में ।सहे मुक्त प्रहरण अनंग का, दर्प कहाँ वह तन में?बिबुध पंचशर के बाणों को मानस पर लेते हैं ।वश में नहीं सुरों के प्रशमन सहज, स्वच्छ पावक का,ये भोगते पवित्र भोग औरों में वह्नि जगाकर!कहते हैं, अप्सरा बचे यौवनहर प्रसव-व्यथा से;और अप्सराएँ इस सुख से बचती भी रहती हैं ।क्योकि कहीं बस गई भूमि पर वे माताएँ बनकर,रसलोलुप् दृष्टियाँ सिद्ध, तेजोनिधान देवों कीलोटेंगी किनके कपोल, ग्रीवा, उर के तल्पों पर?हम कुछ नहीं, रंजिकाएँ हैं मात्र अभुक्त मदन की ।हाय, सुकन्ये! नियति-शाप से ग्रसित अप्सराओं कीकोई भी तो नहीं विषम वेदना समझ पाता है।सुकन्या (उर्वशी से)तो यह दारुण नियति-क्रीड़ कब तक चलता जाएगा?कब तक तुम इस भांति नित्य छिपकर वन में आओगीसुत को हृदय लगा, क्षण भर, मन शीतल कर लेने को?और आयु, कुछ कह सकती हो, कब तक यहाँ रहेगा?हे भगवान! उर्वशी पर यह कैसी विपद पड़ी है ।