Pad (पद) अवधी • Awadhi
उर्वशीआने को तो, स्यात्, आज यह अंतिम ही आना है ।कल से तो फिर लौट पड़ेगी वही सरणि जीवन की,दिन भर रहना संग-संग प्रियतम के, जहाँ रहें वे,और बिता देना समग्र रजनी उस प्रणय-कथा मेंजिसका कहीं न आदि, न तो मध्यावसान होता है ।तब भी, जानें, विरह आयु का कैसे झेल सकूँगी?हाय पुत्र! तू क्यों आया था उसके बन्ध्य उदर में,अभिशप्ता जो नहीं प्यार माँ का भी दे सकती है?मैं निमित्त ही रही, सुकन्ये! इस अबोध बालक कीतुम्हे छोड़ कर निखिल लोक में और कौन माता है?केवल भ्रूण-वहन, केवल प्रजनन मातृत्व नहीं है;माता वही, पालती है जो शिशु को हृदय लगाकर ।सखी! दयामयि देवि! शरण्ये! शुभे! स्वसे! कल्याणी!मैं क्या कहूँ, वंश से बिछुड़ा कब तक आयु रहेगायहाँ धर्म की शरण तुम्हारे अंचल की छाया में?किंतु, पिता-गृह तो, अवश्य ही उसे कभी जाना हैवह हो आज या कि कुछ दिन में या यौवन आने पर ।अपना सुख तृणवत नगण्य है,उसे छोड़ सकती हूँ ।किंतु, पुत्र का भाग्य भूमि पर रह कैसे फोड़ूँगी?देना भेज, उचित जब समझो, मुझसे जनित तनय परजभी पड़ेगी दृष्टि दयित की, वज्र आन टूटेगा;गरज उठेगा भरत-शाप मैं पराधीन पुतली-सीखिंची हुई क्षिति छोड़ अचानक स्वर्ग चली जाऊँगी ।छूट जाएँगे अकस्मात वे सुख, जिनके लालच में,जब से आई यहाँ, कल्प-कानन को भूल गई हूँ ।यह धरती, यह गगन, मृगों से भरी, हरी अट्वी यह,ये प्रसून, ये वृक्ष स्वर्ग में बहुत याद आएँगे ।झलमल-झलमल सरित्सलिल वह ऊषा की लाली सेशस्यों पर बिछली-बिछ्ली आभा वह रजत किरण की,चहक-चहक उठना वह विहगों का निकुंज-पुंजों में,स्वर्ग-वासिनी मैं, श्रद्धा से, नमस्कार करती हूँअविनश्वर, सौन्दर्यपूर्ण, नश्वर इस महा मही को ।कितना सुख! कितना प्रमोद! कितनी आनन्द-लहर है!कितना कम स्वर्गीय स्वयं सुरपुर है इस वसुधा से!दिन में भी अंकस्थ किए मोहिनी प्रिया छाया कोये पर्वत रसमग्न, अचल कितने प्रसन्न लगते हैं!कितना हो उठता महान् यह गगन निशा आने पर,जब उसके उर में विराट नक्षत्र-ज्वार आता है ।हो उठती यामिनी गहन, तब उन निस्तब्ध क्षणों में,कौन गान है, जिसे अचेतन अन्धकार गाता है?आती है जब वायु स्पर्श-सुख-मयी सुदूर क्षितिज से,कौन बात है, जिसे तृणों पर वह लिखती जाती है?और गन्धमादन का वह अनमोल भुवन फूलों का!मृग ही नहीं, विटप-तृण भी कितने सजीव लगते थे!पत्र-पत्र को श्रवण बना अटवी कैसे सुनती थीसूक्ष्म निनद, चुपचाप, हमारे चुम्बन, कल कूजन का!झुक जाती थीं, किस प्रकार, डालियाँ हमें छूने को,शैलराज, मानो, सपने में बाँहें बढ़ा रहा हो ।किस प्रकार विचलित हो उठते थे प्रसून कुंजों के,फेन-फेन होती वह उर्मिल हरियाली शिखरों कीज्वार बाँध, किस भांति, बादलों को छूने उठती थी?कैसे वे तटिनियाँ उछलती हुई सुढाल शिला परहमें देख चलने लगतीं थीं और अधिक इठला कर!और हाय! वह एक निर्झरी पिघले हुए सुकृत-सी,तीर-द्रुमों की छाया में कितनी भोली लगती थी!लगता था, यह चली आ रही जिस पवित्र उद्गम से,वहीं कहीं रहते होंगे नारायण कुटी बनाकर ।आह! गन्धमादन का वह सुख और अंक प्रियतम का!सखी! स्वर्ग में जो अलभ्य है, उस आनन्द मदिर का,इसी सरस वसुधा पर मैने छक कर पान किया है ।व्याप गई जो सुरभि घ्राण में, सुषमा चकित नयन में,रोमांचक सनसनी स्पर्श-सुख की जो समा गई हैत्वचा-जाल, ग्रीवा, कपोल में, ऊँगली की पोरों में,धो पाएगा उसे कभी क्या सलिल वियद-गंगा का?पारिजात-तरु-तले ध्यान में जगी हुई खोजूँगीउर:देश पर सुखद लक्ष्म प्रियतम के वक्षस्थल का,रोमांचित सम्पूर्ण देह पर चिन्ह विगत चुम्बन के ।और कभी क्या भूल सकूँगी उन सुरम्य रभसॉ को,प्रिय का वह क्रीड़न अभंग मेरे समस्त अंगों से;रस में देना बिता मदिर शर्वरी खुली पलको मेंकभी लगाकर मुझे स्निग्ध अपने उच्छ्वसित हृदय से,कभी बालकॉ-सा मेरे उर में मुख-देश छिपाकर?तब फिर आलोड़न निगूढ़ दो प्राणों की ध्वनियों का;उनकी वह बेकली विलय पाने की एक अपर में;शोणित का वह ज्वलन, अस्थियों में वह चिंगारी-सी,स्वयं विभासित हो उठना पुलकित सम्पूर्ण त्वचा का,मानो, तन के अन्धकार की परतें टूट रही हों ।और डूब जाना मन का निश्चल समाधि के सुख में,किसी व्योम के अंतराल में, किसी महासागर में ।सखि! पृथ्वी का प्रेम प्रभामय कितना दिव्य गहन है!विसुध तैरते हुए स्वयं अपनी शोणित-धारा में,क्या जाने, हम किस अदृश्य के बीच पहुंच जाते हैं!

यह अंश मातृत्व, संतान के प्रति स्नेह और स्त्री के अनुभवों से जुड़े सुख-दुःख पर केंद्रित है।

Work urvasi
Chapter चतुर्थ अंक
Language अवधी · Awadhi
meter मुक्तछंद
composer रामधारी सिंह 'दिनकर'
phonetic keys U716
meter not in enum true
Tags: रामधारी सिंह 'दिनकर'उर्वशीचतुर्थ अंकमातृत्व