Pad (पद) अवधी • Awadhi
यह प्रदीप्त आनन्द कहाँ सुरपुर की शीतलता में?पारिजात-द्रुम के फूलों में कहाँ आग होती है?यह तो यही मर्त्य जगती है, जहाँ स्पर्श के सुख सेअन्धकार में प्रभापूर्ण वातायन खुल पड़ते हैं ।जल उठती है प्रणय-वह्नि वैसे ही शांत हृदय में,ज्यों निद्रित पाषाण जाग कर हीरा बन जाता है ।किंतु, हाय री, नश्वरता इन अतुल, अमेय सुखों की!अमर बनाकर उन्हें भोगना मुझको भी दुष्कर है,यद्यपि मैं निर्जर, अमर्त्य, शाश्वत, पीयूषमयी हूँ.भरत-शाप, जानें, आकर कितना अदूर ठहरा हैघात लगाए हुए एक ही आकस्मिक झटके में,पृथ्वी से मेरा सुखमय सम्बन्ध काट देने को!जो भी करूँ सखी! पर, वह दिन आने ही वाला है,छिन जाएगा जब समस्त सौभाग्य एक ही क्षण में ।