Pad (पद) अवधी • Awadhi
चित्रलेखाभरत-शाप दुस्सह, दुरंत, कितना कटु, दुखदायी है!क्षण-क्षण का यह त्रास सखी! कब तक सहती जाओगीउस छागी-सी, सतत भीति-कम्पित जिसकी ग्रीवा परयम की जिन्ह्वा के समान खर-छुरिका झूल रही हो?शिशु को किसी भांति पहुंचाकर प्रिय के राजभवन मेंअच्छा है, तुम लौट चलो, आज ही रात, सुरपुर को ।माना, नहीं उपाय शाप से कभी त्राण पाने का;पर, उसके भय की प्रचण्डता से तो बच सकती हो ।और अप्सरा संततियों का पालन कब करती है?