Pad (पद) अवधी • Awadhi
उर्वशीयों बोलो मत सखी! भूमि के अपने अलग नियम हैं ।सुख है जहाँ, वहीं दुख वातायन से झाँक रहा है ।यहाँ जहाँ भी पूर्ण स्वरस है, वहीं निकट खाई मेंदाँत पंजाती हुई घात में छिपी मृत्यु बैठी हैजो भी करता सुधापान , उसको रखना पड़ता हैएक हाथ रस के घट पर, दूसरा मरण-ग्रीवा पर ।फिर मैं ही क्यों उसे छोड़ दूँ भीत अनागत भय से?आयु रहेगा यहीं, दूसरी कोई राह नहीं है ।