Pad (पद) अवधी • Awadhi
यह आश्रम की ज्योति, इन्दु नन्हा इस पर्ण-कुटी का;सखी! तुम्हारा लाल हमारी आंखों का तारा है ।घुटनों के बल दौड़-दौड़ मेरा मुन्ना पकड़ेगाकभी हरिण के कान, कभी डैने कपोत-केकी के ।और खड़ा होकर चलते ही बड़ी रार रोपेगाशशकॉ, गिलहरियों, प्लवंग-शिशुओं, कुरंग-छौनों सेफिर कुछ दिन में और तनिक बढ़कर प्रतिदिन जाएगाहोमधेनुओं को लेकर गोचर-अनुकूल विपिन में ।और सांझ के समय चराकर उन्हें लौट आएगासिर पर छोटा बोझ लिए कुश, दर्भ और समिधा का ।फिर पवित्र होकर, महर्षि के साथ यज्ञ-वेदी परबैठ हमारा लाल मंत्र पढ़-पढ़ कर हवन करेगा ।हवन-धूम से आंखों में जब वाष्प उमड़ आएँगेतब मैं दोनों नयन पोंछ दूँगी अपने अंचल से ।शस्त्र-शास्त्र-निष्णात, अंग से बली, विभासित मन सेजब अपना यह आयु पूर्ण कैशोर प्राप्त कर लेगा,पहुंचा दूँगी स्वयं इसे ले जाकर राज-भवन में ।तब तक जा, पीयूष पान कर तू मृण्मयी मही का,चिंता-रहित, अशंक, आयु को कोई त्रास नहीं है ।

सुकन्या बच्चे को आश्रम की ज्योति और अपनी आँखों का तारा कहती है; उर्वशी को प्रिय के पास लौटने और माँ बने रहने के कठिन चुनाव का सामना है।

Work urvasi
Chapter चतुर्थ अंक
Language अवधी · Awadhi
meter मुक्तछंद
composer रामधारी सिंह 'दिनकर'
phonetic keys Y867
meter not in enum true
Tags: रामधारी सिंह 'दिनकर'उर्वशीचतुर्थ अंक