Pad (पद) अवधी • Awadhi
पुरुरवास्वप्न ही कहो, यद्यपि मेरे मन की आंखों केआगे, अब भी, सभी दृश्य वैसे ही घूम रहे हैं,जैसे, सुप्ति और जागृति के धूमिल, द्वाभ क्षितिज परमैने उन्हें सत्य, चेतना, सुस्पष्ट, स्वच्छ देखा था ।कितनी अद्भुत कथा! दृश्य वह मानव की छलना थी?या जो मुद्रित पृष्ठ अभी आगे खुलने वाले हैं,देख गया हूँ उन्हें रात निद्रित भविष्य में जा कर?कौन कहे, जिसको देखा, वह सारहीन सपना थाया कि स्वप्न है वह जिसको अब जग कर देख रहा हूँ?क्या जानें, जागरण स्वप्न है या कि स्वप्न जागृति है?

इस अंश में देह, मन, तप, प्रकृति और आत्मिक अनुभव के बीच संबंध पर विचार किया गया है।

Work urvasi
Chapter पंचम अंक
Language अवधी · Awadhi
meter मुक्तछंद
composer रामधारी सिंह 'दिनकर'
phonetic keys P716
meter not in enum true
Tags: रामधारी सिंह 'दिनकर'उर्वशीपंचम अंकअध्यात्म