Pad (पद) अवधी • Awadhi
महामात्यबड़ी विलक्षण बात! देव ने ऐसा क्या देखा है,जिससे जागृति और स्वप्न की दूरी बिला रही है,परछाईं पड़ रही अनागत की आगत के मुख पर,मुँदी हुई पोथी भविष्य की उन्मीलित लगती है?देव दया कर कहें स्पष्ट, दुश्चिंत्य स्वप्न वह क्या था?अश्विद्वय की कृपा, विघ्न जो भी हों, टल जाएँगे ।