Pad (पद) अवधी • Awadhi
पुरुरवाकौन विघ्न किसका? जो है, जो अब होने वाला है,सब है बद्ध निगूढ, एक ऋत के शाश्वत धागे में;कहो उसे प्रारब्ध, नियति या लीला सौम्य प्रकृति की ।बीज गिरा जो यहाँ, वृक्ष बनकर अवश्य निकलेगा ।किंतु, भीत मैं नहीं; गर्त के अतल, गहन गह्वर मेंजाना हो तो उसी वीरता से प्रदीप्त जाऊँगाजैसे ऊपर विविध व्योम-लोगों में घूम चुका हूँ ।भीति नहीं यह मौन; मूकता में यह सोच रहा हूँ,अबकी बार भविष्य कौन-सा वेष लिए आता है ।