Pad (पद) अवधी • Awadhi
महामात्यमहाराज का मन बलिष्ठ; संकल्प-शुद्ध अंतर है ।जिसकी बाँहों के प्रसाद से सुर अचिंत रहते हैं,उस अजेय के लिए कहाँ है भय द्यावा-पृथ्वी पर?प्रभु अभीक ही रहें; किंतु, हे देव! स्वप्न वह क्या था,जिसकी स्मृति अब तक निषण्ण है स्वामी के प्राणों में?मन के अलस लेख सपने निद्रा की चित्र-पटी परजल की रेखा के समान बनते-बुझते रहते हैं ।