Pad (पद) अवधी • Awadhi
पुरुरवादेखा, सारे प्रतिष्ठानपुर में कलकल छाया है,लोग कहीं से एक नव्य वट-पादप ले आए हैं ।और रोप कर उसे सामने, वहाँ बाह्य प्रांगण मेंसीच रहे हैं बड़ी, प्रीति, चिंताकुल आतुरता से ।मैं भी लिए क्षीरघट, देखा, उत्कंठित आया हूँ;और खड़ा हूँ सींच दूध से उस नवीन बिरवे को ।मेरी ओर, परंतु, किसी नागर की दृष्टि नहीं है,मानो, मैं हूँ जीव नवागत अपर सौर मंडल का,नगरवासियों की जिससे कोई पहचान नहीं हो ।तब देखा, मैं चढ़ा हुआ मदकल, वरिष्ठ कुंजर परप्रतिष्ठानपुर से बाहर कानन में पहुंच गया हूँ ।किंतु, उतर कर वहाँ देखता हूँ तो सब सूना है,मुझे छोड़, चोरी से, मेरा गज भी निकल गया है ।एकाकी, नि:संग भटकता हुआ विपिन निर्जन मेंजा पहुँचा मैं वहाँ जहाँ पर वधूसरा बहती है,च्यवनाश्रम के पास, पुलोमा की दृगम्बु-धारा-सी ।

प्रकृति की छवियों के माध्यम से पात्रों की भावनाएँ, आकर्षण और वातावरण की कोमलता व्यक्त होती है।

Work urvasi
Chapter पंचम अंक
Language अवधी · Awadhi
meter मुक्तछंद
composer रामधारी सिंह 'दिनकर'
phonetic keys P713
meter not in enum true
Tags: रामधारी सिंह 'दिनकर'उर्वशीपंचम अंकप्रकृति