Pad (पद) अवधी • Awadhi
सुकन्याजय हो, सब है कुशल ।उर्वशी! आज अचानक ऋषि नेकहा, “आयु को पितृ-गेह आज ही गमन करना है!अत:, आज ही, दिन रहते-रहते, पहुंचाना होगा,जैसे भी हो, इस कुमार को निकट पिता-माता के” ।सो, ले आई, अकस्मात ही, इसे; सुयोग नहीं थापूर्व-सूचना का या इसको और रोक रखने का ।सोलह वर्ष पूर्व तुमने जो न्यास मुझे सौंपा था,उसे आज सक्षेम सखी! तुम को मैं लौटाती हूँ ।बेटा! करो प्रणाम, यही हैं माँ, वे देव पिता हैं ।