Pad (पद) अवधी • Awadhi
ऐल वंश के महामंच पर नया सूर्य निकला है;पुत्र-प्राप्ति का लग्न, आज अनुपम, अबाध उत्सव है ।पुत्र! अरे कोई संभाल रखो मेरी संज्ञा को,न तो हर्ष से अभी विकल-विक्षिप्त हुआ जाता हूँ ।पुत्र! अरे, ओ अमृत-स्पर्श! आनन्द-कन्द नयनों के!प्राणों के आलोक! हाय! तुम अब तक छिपे कहाँ थे?ऐल वंश का दीप, देवि! यह कब उत्पन्न हुआ था?और आपने छिपा रखा इसको क्यों निष्ठुरता से?हाय! भोगने से मेरा कितना सुख छूट गया है!

राजपरिवार में पुत्र के आगमन को नए सूर्य के उदय जैसा बताया गया है; आयु को माता-पिता के स्नेह की आवश्यकता और अपने जन्म की जटिलता समझाई जाती है।

Work urvasi
Chapter पंचम अंक
Language अवधी · Awadhi
meter मुक्तछंद
composer रामधारी सिंह 'दिनकर'
phonetic keys E716
meter not in enum true
Tags: रामधारी सिंह 'दिनकर'उर्वशीपंचम अंक