Pad (पद) अवधी • Awadhi
पुरुरवामहाश्चर्य! अघट घटना! अद्भुत अपूर्व लीला है!यह सब सत्य-यथार्थ या कि फिर सपना देख रहा हूँ?पुत्र! देवि! मैं पुत्रवान हूँ? यह अपत्य मेरा है?जनम चुका है मेरा भी त्राता पुं नाम नरक से?अकस्मात हो उथा उदित यह संचित पुण्य कहाँ का?अमृत-अभ्र कैसे अनभ्र ही मुझ पर बरस पड़ा है?पुत्र! अरे मैं पुत्रवान हूँ, घोषित करो नगर में,जो हो जहाँ, वहीं से मेरे निकट उसे आने दो ।द्वार खोल दो कोष-भवन का, कह दो पौर जनों सेजितना भी चाहें, सुवर्ण आकर ले जा सकते हैं

आयु को देखकर राजा आनंदित होता है और उसके सम्मान में उत्सव तथा दान की घोषणा करता है।

Work urvasi
Chapter पंचम अंक
Language अवधी · Awadhi
meter मुक्तछंद
composer रामधारी सिंह 'दिनकर'
phonetic keys P718
meter not in enum true
Tags: रामधारी सिंह 'दिनकर'उर्वशीपंचम अंक