Pad (पद) अवधी • Awadhi
पुरुरवायह किसका स्वर? कौन यवनिकाओं में छिपा हुआ है?जो भी होती घटित आज, अचरज की ही घटना है ।बड़ी अनोखी बात! कौन हो तुम जो बोल रहे होइतने सूक्ष्म विचार? छिपे हो कहाँ, भूमि या नभ में/[नेपथ्य से आवाज]मैं प्रारब्ध चन्द्रकुल का, संचित प्रताप तेरा हूँबोल रहा हूँ तेरे ही प्राणों के अगम,अतल से ।अनुचित नहीं गर्व क्षणभंगुर वर्तमान की जय कापर, अपने में डूब कभी यह भी तूने सोचा है,तेरे वर्तमान मन पर जिनका भविष्य निर्भर है,अनुत्पन्न उन शत-सहस्र मनुजों के मुखमंडल परकौन बिम्ब, क्या प्रभा, कौन छाया पड़ती जाती है?