Pad (पद) अवधी • Awadhi
जैसे तूने प्रणय-तूलिका और लौह-विशिखों सेओजस्वी आख्यान आत्मजीवन का आज लिखा है,वैसे ही कल चन्द्र-वंश वालों के विपुल-हृदय मेंलौह और वासना समंवित होकर नृत्य करेंगेअतुल पराक्रम के प्रकाश में भी यह नहीं छिपेगाताराहर विधु के विलास से ये मनुष्य जनमें हैंचिंतन कर यह जान कि तेरे क्षण-क्षण की चिंता सेदूर-दूर तक के भविष्य का मनुज जन्म लेता हैउठा चरण यह सोच कि तेरे पद के निक्षेपों कीआगामी युग के कानों में ध्वनियाँ पहुंच रही हैं ।और प्रेम! वह बना नहीं क्यों अश्रुधार करुणा की,आराधन उन दिव्य देवता का, जो छिपे हुए हैंरमणी के लावण्य, रमा-मुख के प्रकाश मंडल में?बना नहीं क्यों वह अखंड आलोक-पुंज जीवन का,जिसे लिए तू और व्योम में ऊपर उठ सकता था?अरुण अधर, रक्तिम कपोल, कुसुमाघव घूर्ण दृगों में;आमंत्रण कितना असह्य माया-मनोज्ञ प्रतिमा का!ग्रीवा से आकटि समंत उद्वेलित शिखा मदन की,आलोड़ित उज्जवल असीमता-सी सम्पूर्ण त्वचा में;वक्ष प्रतीप कमल, जिन पर दो मूँगे जड़े हुए हैं;त्रिवली किसी स्वर्ण-सरसी में उठती हुई लहर-सीकिंतु, नहीं श्लथ हुईं भुजाएँ किन विक्रमी नरों कीआलिंगन में इस मरीचिका को समेट रखने में?पृथुल, निमंत्रण-मधुर, स्निग्ध, परिणत, विविक्त जघनों परआकर हुआ न ध्वस्त कौन हतविक्रम असृक-स्रवण से?जिसने भी की प्रीति, वही अपने विदीर्ण प्राणों मेंलिए चल रहा व्रण, शोणितमय तिलक प्रेम के कर का;और चोट जिसकी जितनी ही अधिक, घाव गहरा है,वह उतना ही कम अधीर है व्यथा-मुक्ति पाने को ।नारी के भीतर असीम जो एक और नारी है,सोचा है उसकी रक्षा पुरुषों में कौन करेगा?वह, जो केवल पुरुष नहीं, है किंचित अधिक पुरुष से;उर में जिसके सलिल-धार, निश्चल महीद्र प्राणों में,कलियों की उँगलियाँ, मुट्ठियाँ हैं जिसकी पत्थर की ।कह सकता है पुरू! कि तू पुरुषाधिक यही पुरुष है?तो फिर भीतर देख, शिलोच्चय शिखर-शैल मानस काअचल खड़ा है या प्रवाल-ताडन से डोल रहा है?यह भी देख, भुजा कुसुमों का दाम कि वज्र-शिला है?हाथों में फूल ही फूल हैं या कुछ चिंगारी भी?विपद्व्याधिनी भी जीवन में तुझको कहीं मिली थी?पूछा जब तूने भविष्य, उसने क्या बतलाया था?त्रिया! हाय छलना मनोज्ञ वह! पुरुष मग्न हँसता है,जब चाहिये उसे रो उठना कंठ फाड़, चिल्ला कर ।पूछ रहा क्या भाग्य ज्योतिषी से, अंकविद, गणक से?हृदय चीर कर देख प्राण की कुंजी वही पड़ी है ।अंतर्मन को जगा पूछ, वह जो संकेत करेगा,तुझे मिलेगी मन:शांति उपवेशित उसी दिशा में ।

प्रणय और संघर्ष की छवियों से पुरुरवा के जीवन का आख्यान रचा गया है; उसे अपने भीतर झाँककर शांति खोजने की सलाह दी जाती है।

Work urvasi
Chapter पंचम अंक
Language अवधी · Awadhi
meter मुक्तछंद
composer रामधारी सिंह 'दिनकर'
phonetic keys J635
meter not in enum true
Tags: रामधारी सिंह 'दिनकर'उर्वशीपंचम अंक