Pad (पद) अवधी • Awadhi
बिना चुकाए मूल्य जगत में किसने सुख भोगा है?तुझ पर भी है पुरू! शेष जो ऋण अपार जीवन काभाग नहीं सकता तू उसको किसी प्रकार पचाकर ।नहीं देखता, कौन तेरे नयन समक्ष खड़ा है?पुरुरवा! यह और नहीं कोई, तेरा जीवन है ।जो कुछ तूने किया प्राप्त अब तक इसके हाथों से,देना होगा मूल्य आज गिन-गिन उन सभी क्षणों का ।पर, कैसे? जा स्वर्ग उर्वशी को फिर ले आएगा?अथवा अपने महाप्रेम के बलशाली पंखों परचढ़ असीम उड्डयन भरेगा मन के महागगन में,जहाँ त्रिया कामिनी नहीं, छाया है परम विभा की,जहाँ प्रेम कामना नहीं, प्रार्थना निदिध्यासन है?खोज रहा अवलम्ब? किंतु, बाहर इस ज्वलित द्विधा काकोई उत्तर नहीं।पुन: मैं वही बात कहता हूँ,हृदय चीर कर देख, वहीं पर कुंजी कहीं पड़ी है।