Pad (पद) अवधी • Awadhi
कितना भव्य स्वरूप! नयन, नासिका, ललाट, चिबुक मेंमहाराज की आकृतियों का पूरा बिम्ब पड़ा है ।हाय, पालती कितने सुख, कितनी उमंग, आशा से,मिला मुझे होता यदि मेरा तनय कहीं बचपन में ।पर, तब भी क्या बात? मनस्वी जिन महान पुरुषों कोनई कीर्ति की ध्वजा गाड़नी है उत्तुंग शिखर पर,बहुधा उन्हें भाग्य गढ़ता है तपा-तपा पावक में,पाषाणों पर सुला, सिंह-जननी का क्षीर पिला करसो तू पला गोद में जिनकी सीमंतिनी-शिखा वे,और नहीं कोई जाया हैं तपोनिधान च्यवन की;तप:सिंह की प्रिया, सत्य ही, केहरिणी सतियो मेंपुत्र! अकारण नहीं भाग्य ने तुझे वहाँ भेजा था ।हाय, हमारा लाल चकित कितना निस्तब्ध खड़ा है!और कौन है, जो विस्मित, निस्तब्ध न रह जाएगाइस अकांड राज्याभिषेक, उस वट के विस्थापन सेजिसकी छाया हेतु दूर से वह चल कर आया हो?

औशीनरी आयु के चेहरे में पुरुरवा की छवि देखती है और अपने छूटे हुए मातृत्व तथा खोए अवसरों पर विचार करती है।

Work urvasi
Chapter पंचम अंक
Language अवधी · Awadhi
meter मुक्तछंद
composer रामधारी सिंह 'दिनकर'
phonetic keys K351
meter not in enum true
Tags: रामधारी सिंह 'दिनकर'उर्वशीपंचम अंक