Pad (पद) अवधी • Awadhi
कितना विषम शोक! पहले तो जनमा वन-कानन में;जब महार्घ थी, मिली नहीं तब शीतल गोद पिता की ।और स्वयं आया समीप, तब सहसा चले गए वेराजपाट, सर्वस्व सौंप, केवल वात्सल्य चुराकर ।नीरवता रवपूर्न, मौन तेरा, सब भाँति, मुखर है;बेटा! तेरी मनोव्यथा यह किस पर प्रकट नहीं है?पर, अब कौन विकल्प? सामने शेष एक ही पथ हैमस्तकस्थ इस राजमुकुट का भार वहन करने का ।उदित हुआ सौभाग्य आयु! तेरा अपार संकट मेंकिंतु, छोड़ कर तुझे, विपद में हमें कौन तारेगा?मलिन रहा यदि तू, किसके मुख पर मुस्कान खिलेगी?तू उबरा यदि नहीं, महाप्लावन से कौन बचेगा?पिता गए वन, किंतु, अरे, माता तो यहीं खड़ी हैबेटा! अब भी तो अनाथ नरनाथ नहीं ऐलों का ।तुझे प्यास वात्सल्य-सुधा की, मैं भी उसी अमृत सेबिना लुटाए कोष हाय! आजीवन भरी रही हूँ ।फला न कोई शस्य, प्रकृति से जो भी अमृत मिला था,लहर मारता रहा टहनियो में, सूनी डालों में ।किंतु, प्राप्त कर तुझे आज, बस, यही भान होता है,शस्य-भार से मेरी सब डालियाँ झुकी जाती हों ।

रानी आयु के जन्म और बचपन में हुई वंचना पर शोक करती है, फिर उसे पा लेने को अपने जीवन की नई फसल और आशा मानती है।

Work urvasi
Chapter पंचम अंक
Language अवधी · Awadhi
meter मुक्तछंद
composer रामधारी सिंह 'दिनकर'
phonetic keys K351
meter not in enum true
Tags: रामधारी सिंह 'दिनकर'उर्वशीपंचम अंक